Bihar Crime: नशा सूंघाकर लड़कियों को करने वाले था अगवा, जानें कैसे टली बड़ी अनहोनी

Bihar Crime: बिहार के कैमूर में ग्रामीणों की सूझ-बूझ और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. दो लड़के कैमूर जिले के भभुआ में नशा सूंघाकर तीन लड़कियों को किडनैप करने वाले थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime: कैमूर के भभुआ में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर तीन नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने का प्रयास करने का आरोप है. ग्रामीणों के मुताबिक ये दोनों लड़का कूड़ा चुनने आया था. इसी दौरान उन्होंने बच्चियों को टॉफी का लालच देकर साथ ले जाने की कोशिश की और उन्हें नशा सूंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कों के गलत इरादे को भांप लिया. इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चियों को बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से क्या मिला

इस मामले में भभुआ के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चियों को बरामद कर लिया और आरोपी फिलहाल हमारे गिरफ्त में हैं. जांच में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नशीला टैबलेट बरामद किया है. डीएसपी ने बताया कि ये दोनों आरोपी पहले भी इस तरह के अपराध कर चुके हैं और इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लोग सुरक्षित महसूस करेंगे.

डीएसपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डीएसपी ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी भभुआ शहर के पुराना थाना के पास रहते हैं. गली-गली घूमकर कूड़ा चुनने के बहाने वो बच्चियों को अपना शिकार बनाते थे. डीएसपी शिव शंकर ने बताया कि ये दोनों बच्चियों को बेहोश करने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे या फिर उन्हें बेच देते थे.

इसे भी पढ़ें: पशुपति पारस ने सबके सामने चिराग पासवान पर दिया विवादित बयान, लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >