भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी की कोशिश, यात्री गंभीर रूप से घायल

कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी की कोशिश के दौरान एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Bhabua Road Railway Mobile Snatching : कैमूर जिले के मोहनिया स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर मोबाइल झपटमारी की कोशिश में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मोबाइल बचाने के दौरान यात्री असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Kaimur News : मोबाइल झपटने की कोशिश में हुआ हादसा

घायल की पहचान मधुबनी जिले के निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और मोबाइल झपटने का प्रयास करने लगा. मोबाइल बचाने के दौरान नीतीश कुमार संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए.

यात्रियों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान यात्री घायल हुआ था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल झपटमारी की कोशिश की घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है. घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >