कैमूर: बेलांव-भभुआ पथ पर सोनरा मोड़ के पास नाले में पलटी अनियंत्रित पिकअप, UP के 3 युवक बाल-बाल बचे

कैमूर के सोनरा मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गहरे नाले में पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से चालक सहित तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन शराब पीकर वाहन चलाने की बात सामने आई है।

Kaimur News: जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलांव-भभुआ मुख्य पथ पर स्थित सोनरा मोड़ के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे पानी से भरे नाले में पलट गया. हादसे में पिकअप के चारों चक्के ऊपर हो गए और वाहन का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया. स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से वाहन में फंसे चालक सहित तीनों युवकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, सुरक्षित निकाले गए सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े. पानी में डूबे वाहन से तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही बेलांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले आई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन की सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीनों युवक

पुलिस पूछताछ में वाहन सवार तीनों व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासियों के रूप में हुई है. सुदामा कुमार एवं अजित सिंह (निवासी: जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश), दीपक कुमार (निवासी: जिला इटावा, उत्तर प्रदेश), चालक सुदामा कुमार ने बताया कि वे लोग करमचट थाना क्षेत्र के सबार साइट पर पीएनसी (PNC) कंपनी में काम करते हैं. काम खत्म करने के बाद वे लोग भिखमपुरा स्थित अपने डेरे पर लौट रहे थे, तभी सोनरा मोड़ के पास तीखे मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप नाले में पलट गई.

घटना स्थल पर ग्रामीण राहगीर एवं पुलिस | Prabhat Khabar Network

शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप

पूछताछ के दौरान युवकों ने सुबह काम पर जाने से पहले शराब का सेवन करने की बात स्वीकार की है. बेलांव थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों युवकों के मुंह से शराब की तीव्र गंध आ रही थी. बेलांव थाने में ब्रेथ एनालाइजर (शराब जांच मशीन) तकनीकी खराबी के कारण बंद होने की वजह से तीनों युवकों को मेडिकल व अल्कोहल जांच के लिए करमचट थाना भेजा गया है. जांच रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद मद्यनिषेध कानून और लापरवाही से वाहन चलाने के तहत सुसंगत धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कैमूर: कुदरा में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा खलासी, एनएचएआई ने रेस्क्यू कर बचाई जान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >