कैमूर में 3 साल में ही उखड़ गई सड़क, बरसात में बहपुरा-लहुरबारी पर बढ़ा खतरा, हर दिन हो रहे हादसे

कैमूर जिले में बहपुरा-लहुरबारी सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। तीन साल में ही सड़क पर बने बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं, खासकर बरसात में पानी भरने से यह खतरा और बढ़ गया है।

Bahpura Lahurbari Road Damage : कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड में बहपुरा-लहुरबारी पथ की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. करीब तीन साल पहले बनी यह सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. बरसात के कारण सड़क पर जलजमाव होने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है.

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, हर दिन गिर रहे बाइक सवार

बहपुरा-लहुरबारी मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. सड़क से गुजरने वाले बाइक चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन मरम्मत की कोई पहल नहीं हो रही.

kaimur news : तीन साल पहले बनी थी सड़क, अब पैदल चलना भी मुश्किल

गारा चौबे नहर पथ से जुड़ी करीब पांच से सात किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग तीन वर्ष पहले हुआ था. शिक्षक कमलेश शर्मा और ग्रामीण आकाश राय ने बताया कि सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

बरसात में बढ़ी मुश्किलें, पानी में छिप जाते हैं गड्ढे

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. इससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं.

40 मिनट का सफर अब डेढ़ घंटे में

सड़क की बदहाली का असर आवागमन पर भी पड़ रहा है. पहले लहुरबारी से रामगढ़ का सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो जाता था, लेकिन अब लोगों को यही दूरी तय करने में लगभग डेढ़ घंटे लग रहे हैं.

ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से बहपुरा-लहुरबारी मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

Also Read : कैमूर में जीटी रोड चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खुलासा: SAP जवान व एंट्री माफिया गिरफ्तार, घटते राजस्व से उजागर हुई मिलीभगत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay jaiswal

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >