बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

Kaimur News : बड़ी तकिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. एक फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में बीते 12 सितंबर की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी तकिया गांव निवासी विजय यादव के पुत्र रितेश यादव को गिरफ्तार किया.

दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 12 सितंबर को बड़ी तकिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया था. प्राप्त आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

Also Read : बद्रीनारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 11वें दिन भी धरना जारी

कमलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद रितेश भी पकड़ा गया

संजय यादव के बयान पर रितेश यादव सहित 11 लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में कमलेश यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, रितेश यादव को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया.

Also Read : पीडीएस दुकानदारों की बैठक में केवाईसी पूरा कराने पर जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार रितेश यादव की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : रोहतास के नासरीगंज में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >