सुअरा नदी के टेंढ़वा घाट के तट पर रेंगता मिला मगरमच्छ का बच्चा

थाना क्षेत्र भगवानपुर के हिस्से वाली सुअरा नदी के टेंढ़वा घाट पर शुक्रवार की शाम एक मगरमच्छ का बच्चा देखा गया. उसकी लंबाई करीब ढाई से तीन फुट तक अनुमान लगायी गयी.

भगवानपुर. थाना क्षेत्र भगवानपुर के हिस्से वाली सुअरा नदी के टेंढ़वा घाट पर शुक्रवार की शाम एक मगरमच्छ का बच्चा देखा गया. उसकी लंबाई करीब ढाई से तीन फुट तक अनुमान लगायी गयी. हालांकि, नदी की ओर टहलने निकले ग्रामीणों का आहट पाकर मगरमच्छ का बच्चा वापस नदी में उतरकर आंखों से ओझल हो गया. गौरतलब है कि प्रखंड के हनुमान घाट से लेकर पहड़ियां गांव वाले उक्त नदी के हिस्से में मगरमच्छों का तादाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. इससे विशेषकर नदी में स्नान करने जाने वाले बच्चों और प्यास बुझाने के लिए पहुंचने वाले पशुओं के जी-जान का खतरा काफी हद तक बढ़ गया है. विशेष रूप से बरसात के सीजन में नदी के अलग-अलग हिस्सों में तैरते या फिर घाटों पर आराम फरमाते मगरमच्छ अक्सर ही ग्रामीणों को देखने को मिल जाया करते हैं. वह अलग बात है कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सुवर्णा नदी में अब तक के इतिहास में किसी भी व्यक्ति या फिर पालतू पशुओं को मगरमच्छों द्वारा किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. बरसात के सीजन में नदी के किसी भी हिस्से में अक्सर मगरमच्छों के दिखायी देने का वजह नदी के करीब तमाम हिस्सों में जलस्तर में वृद्धि होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >