रामगढ़ के अविनाश कुमार सिंह ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में निभायी अहम जिम्मेदारी, कैमूर का बढ़ाया मान

Kaimur News : महुवर गांव के अविनाश कुमार सिंह ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली. भारतीय दूतावास, काठमांडू से प्रतिनियुक्त होकर, उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में लॉजिस्टिक्स और समन्वय का कार्य संभाला. उनकी इस उपलब्धि ने कैमूर जिले का नाम रोशन किया है.

Kaimur News : रामगढ़ प्रखंड के महुवर गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर गांव, प्रखंड और पूरे कैमूर जिले का मान बढ़ाया है. वर्तमान में भारतीय दूतावास, काठमांडू में पदस्थापित अविनाश कुमार सिंह को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए विशेष ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किया गया था. अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिम्मेदारी मिलने और उसके कुशलतापूर्वक निर्वहन की जानकारी के बाद महुवर समेत पूरे रामगढ़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

आयोजन की व्यवस्था और समन्वय में निभायी भूमिका

जानकारी के अनुसार, सम्मेलन के दौरान अविनाश कुमार सिंह ने आयोजन की लॉजिस्टिक व्यवस्था, समन्वय, आवागमन, प्रोटोकॉल तथा विभिन्न उच्चस्तरीय कार्यक्रमों के सुचारु संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभायीं. कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले इस आयोजन में व्यवस्थाओं का सफल संचालन बड़ी जिम्मेदारी थी. अविनाश ने सौंपी गयी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया.

कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की रही मौजूदगी

सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी रही. ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में विशेष ड्यूटी निभाना अविनाश के लिए उपलब्धि के साथ ही उनके गांव और जिले के लिए भी गौरव का विषय है.

Also Read : पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

परिवार ने बताया गौरव का क्षण

अविनाश कुमार सिंह की उपलब्धि की जानकारी उनके भतीजे मनीष कुमार सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में चाचा को विशेष जिम्मेदारी मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. उनकी मेहनत, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा ने महुवर गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है. उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ ग्रामीणों में भी उत्साह है.

ग्रामीण युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों का कहना है कि महुवर जैसे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन में जिम्मेदारी निभाना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है. अविनाश की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, प्रतिभा और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनायी जा सकती है. अविनाश की इस उपलब्धि पर महुवर समेत पूरे कैमूर में गर्व का माहौल है.

Also Read : वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय जायसवाल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >