कैमूर में 30 जुलाई तक बनवा सकते हैं नया राशन कार्ड, छूटे सदस्यों का नाम जोड़ने का भी मौका

भगवानपुर में नया राशन कार्ड बनवाने और राशन कार्ड में छूटे सदस्यों का नाम जोड़ने का अवसर आया है. इच्छुक लाभार्थी 30 जुलाई तक एमओ कार्यालय या मुखिया के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज बताए गए हैं.

Kaimur News : सरकार ने पात्र परिवारों को नया राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड में छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने का अवसर दिया है. इच्छुक लाभार्थी 30 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं.

एमओ कार्यालय और मुखिया के माध्यम से होगा आवेदन

भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय ने बताया कि आवेदन सीधे प्रखंड आपूर्ति (एमओ) कार्यालय, भगवानपुर में जमा किया जा सकता है. इसके अलावा संबंधित पंचायत के मुखिया के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

ये दस्तावेज हैं अनिवार्य

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड तथा पूरे परिवार का संयुक्त फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा. आवश्यक दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

समय पर आवेदन करने की अपील

मुखिया ने प्रखंड के सभी पात्र परिवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करने से प्रक्रिया का निष्पादन भी शीघ्र हो सकेगा.

प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के पात्र परिवार उठा सकते हैं लाभ

उन्होंने बताया कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं. भगवानपुर प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के पात्र परिवार सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ले सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >