कैमूर: कुदरा के स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की शपथ, बच्चों ने लिया संकल्प - खुद भी नशे से दूर रहेंगे, दूसरों को भी करेंगे जागरूक

कुदरा के मध्य विद्यालय जहानाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। जानिए पूरी खबर।

Kaimur News : कैमूर जिला कुदरा नगर पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में सोमवार को नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान चलाया गया. भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत संचालित इस अभियान में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया. प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अपने घर, परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त रखने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलायी.

बच्चों को दिलायी नशे से दूर रहने की शपथ

प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान के ब्रह्मकुमार धनंजय अरविंद ने विद्यालय के बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा पड़ोस के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.

चेतना सत्र में बताए नशे के नुकसान

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को आयोजित चेतना सत्र में बच्चों और शिक्षकों को नशे से होने वाली हानियों और दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गयी. इस दौरान नशे की लत से बचने के उपायों पर भी चर्चा की गयी. बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

शिक्षकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नशामुक्ति महा अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया. संस्थान के सदस्यों ने नशामुक्त भारत अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी.

स्कूलों को नशामुक्त क्षेत्र बनाने पर जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि बिहार सरकार का शिक्षा विभाग भी विद्यालय परिसरों को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने और बच्चों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है. ऐसे अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और उन्हें नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >