चार माह बाद अपने पशुओं को लेकर पशुपालक आने लगे घर

प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक अपने-अपने पशुओं को लेकर चार महीने गर्म के मौसम में नदी के तट पर मैदानी इलाकों में खानाबदोश की तरह रहकर अब घर लौट रहे हैं

फोटो 2 मैदानी इलाकों से अपने पशुओं को लेकर वापस घर आते पशु पालक अधौरा. प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक अपने-अपने पशुओं को लेकर चार महीने गर्म के मौसम में नदी के तट पर मैदानी इलाकों में खानाबदोश की तरह रहकर अब घर लौट रहे हैं, क्योंकि अधौरा प्रखंड में गर्मी के दिनों में पानी के समस्या उत्पन्न हो जाती है. इससे पशुओं को न तो चारा मिलता है न तो पीने के लिए पानी, जिसे लेकर पशु पालक अपने पशुओं को लेकर मैदानी इलाकों में चार महीने के लिए चले जाते हैं और ज्यों ही प्रखंड क्षेत्र में पानी होने लगी, अपने पशुओं को लेकर अब घर लौट रहे हैं. जबकि, सरकार द्वारा अधौरा प्रखंड क्षेत्रों में बढ़े-बढ़े लाखों की लागत से चेक डैम का निर्माण कराया गया है, लेकिन गर्मी के समय एक बूंद भी पानी नहीं रहता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां-तहां चेक डैम निर्माण कराया गया है, अगर चेक डैम पानी रुकने वाली जगहों पर निर्माण होता, तो पानी रुक पाता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >