16 से 18 मार्च तक एंबुलेंस कर्मी रहेंगे सांकेतिक हड़ताल पर

दो माह से वेतन बकाया रखने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के 102 एंबुलेंस कर्मी 16 से 18 मार्च तक विरोध स्वरूप सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे.

भभुआ सदर. दो माह से वेतन बकाया रखने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के 102 एंबुलेंस कर्मी 16 से 18 मार्च तक विरोध स्वरूप सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इस संबंध में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि एंबुलेंस कर्मियों का जनवरी और फरवरी महीने का वेतन बकाया है, यहां तक की कर्मियों को होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी वेतन नहीं दिया गया. होली पर्व के दौरान भी एंबुलेंस कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखा, ताकि गरीब असहाय और जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नही हो, लेकिन वेतन भुगतान नहीं करने, अवैध कटौती व उपार्जित व आकस्मिक अवकाश की गणना नहीं किये जाने को लेकर एंबुलेंस कर्मी त्रस्त हो चुके हैं. एंबुलेंस संचालित एजेंसी जेन प्लस की कुव्यवस्था और लगातार कर्मियों की उपेक्षा किये जाने से बाध्य होकर 102 के सभी एंबुलेंस कर्मी 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गये हैं. इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति और जेन प्लस प्रबंध समिति संयुक्त रूप से जिम्मेदार है. सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी भी परिस्थिति के लिए जेन प्लस एजेंसी व राज्य स्वास्थ्य समिति जिम्मेदार होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >