नये प्रखंड भवन के निर्माण के लिए शिफ्ट हुए सभी सरकारी कार्यालय

प्रखंड कार्यालय, अंचल व अन्य कार्यालयों के संचालन में सुविधा के लिए व नव भवन के निर्माण को लेकर कार्यालयों को शिफ्ट किया जा रहा है,

रामपुर. प्रखंड कार्यालय, अंचल व अन्य कार्यालयों के संचालन में सुविधा के लिए व नव भवन के निर्माण को लेकर कार्यालयों को शिफ्ट किया जा रहा है, जिसके साथ ही पुराने जर्जर भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल सभी विभाग के कार्यालय को अलग अलग भवन में शिफ्ट किया गया है. बता दें कि अंचल कार्यालय व आरटीपीएस को प्रखंड मुख्यालय स्थित नव निर्मित मनरेगा भवन में शिफ्ट किया गया है. मनरेगा भवन के ही सटे उत्तर इ-किसान भवन में अंचलाधिकारी का कार्यालय शिफ्ट किया गया है, जहां पर सीओ बैठेंगे. इसके साथ ही प्रखंड लिपिक कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, पंचायत राज कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों को पंचायत सरकार भवन बेलांव बाजार स्थित भवन में शिफ्ट किया गया है. साथ ही साथ प्रखंड प्रमुख का कक्ष भी पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय पर अपने कार्य से आने वाले लोगों को शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी, क्योंकि अंचल व प्रखंड कार्यालय की दूरी थोड़ी बढ़ गयी है, लेकिन कार्य में कोई परेशानी नहीं होगी. नये प्रखंड भवन का निर्माण होने के बाद सभी कार्यालयों को अलग अलग जगहों पर शिफ्ट किया गया है. दो से ढाई साल में नया भवन निर्माण होने के बाद पूर्ण रूप से सभी कार्यालय प्रखंड मुख्यालय पर संचालित होने लगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >