अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने एसडीएम से की मुलाकात

दुकानों के सामने ऑटो व इ-रिक्शा खड़े होने से कारोबार प्रभावित, एसडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन.

दुकानों के सामने ऑटो व इ-रिक्शा खड़े होने से कारोबार प्रभावित, एसडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन. मोहनिया शहर. शुक्रवार को भभुआ रोड सड़क के किनारे स्थित दर्जनों दुकानदारों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम से मुलाकात की. इसमें दुकानदारों ने दुकानों के सामने ऑटो खड़े होने से कारोबार प्रभावित होने की शिकायत की, जिसे एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया. मालूम हो कि गुरुवार को भभुआ रोड में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था. इसी दौरान कुछ दुकानदार इसका विरोध करने लगे, जिसे देख पुलिस को बुलाना पड़ा व तीन व्यवसायियों को गिरफ्तार किया गया. इसी को लेकर शुक्रवार को भभुआ रोड के आसपास के दो दर्जन से अधिक दुकानदार अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मोहनिया एसडीएम से मुलाकात की. लोगों ने कहा कि दुकानों के सामने दिन भर ऑटो खड़े रहने से ग्राहकों के आने-जाने में परेशानी होती है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल व तीन लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में भी दुकानदारों ने एसडीएम को अवगत कराया. इसे एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निष्पादन की बात कही. क्या कहते हैं दुकानदार — इस संबंध में व्यवसायी नंदलाल जायसवाल ने बताया कि दुकान के आगे हमेशा सीएनजी ऑटो लगा रहता है व नगर पंचायत द्वारा उन्हें टारगेट किया जाता है. इसी को लेकर एसडीएम से मुलाकात कर पूरी बात बतायी गयी है. –दुकानदार विनय ने बताया कि गुरुवार को नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान एक निश्चित जगह को टारगेट किया गया. सड़क पर इ-रिक्शा व ऑटो लगते हैं, जिससे दुकान नहीं दिखती है. इसी कारण सामान को सड़क पर रखना पड़ता है, ताकि दुकान दिख सके. बोले एसडीएम इस संबंध में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने बताया कि भभुआ रोड के कुछ व्यवसायी उनसे मिलने आये थे. उन्होंने दुकानों के सामने लग रहे ऑटो के कारण कारोबार प्रभावित होने की शिकायत की है. जल्द ही इस समस्या का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >