भभुआ कोर्ट जा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना तिवारी सड़क हादसे में घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

कैमूर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी मुन्नन तिवारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. कोर्ट जाते समय बाइक फिसलने से उनके पैर की कई हड्डियां टूट गईं. उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

Kaimur News : कैमूर में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के नोटरी मुन्नन तिवारी शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

कोर्ट जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे मुन्नन तिवारी अपने छोटे पुत्र विकास तिवारी के साथ मोटरसाइकिल से सिविल कोर्ट भभुआ जा रहे थे. चांद और कुड्डी के बीच अचानक सामने आए एक चारपहिया वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े और उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी.

पैर की चार से पांच हड्डियां टूटीं स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. एक्स-रे जांच में उनके दाहिने पैर के पंजे की चार से पांच हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया विशेषज्ञों की राय के बाद तय की जाएगी.

अधिवक्ता समुदाय में चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूर्व महासचिव मंटू पांडेय ने बताया कि मुन्नन तिवारी जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और भारत सरकार के नोटरी भी हैं. वे लगातार दो कार्यकाल तक जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई. वर्तमान में उनके दोनों पुत्र ट्रॉमा सेंटर में इलाज की देखरेख कर रहे हैं. सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birju prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >