Kaimur News : अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आथन पंचायत के दुगघा गांव निवासी मथुरा उरांव के पुत्र जगु उरांव (58) बुधवार को पशुओं को लेने के लिए दुर्गावती नदी के उत्तर तरफ गये थे. पशुओं को लेकर गांव लौटने के दौरान दुर्गावती नदी पार करते समय वह बीच धार में फंस गये. इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी के तेज बहाव में बह गये.
देर शाम तक खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
घटना के बाद शाम होने तक परिजनों ने जगु उरांव की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी के आसपास फिर से तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद दुर्गावती नदी के नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ एक शव मिला, जिसकी पहचान जगु उरांव के रूप में की गयी.
Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट
शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगु उरांव का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं.
Also Read : सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान
पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया शव
शव मिलने के बाद परिजन अधौरा थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.
Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा
