शराब मामले का फरार धंधेबाज गिरफ्तार

दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की रात पूर्व के मामले में एक नामजद शराब धंधेबाज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

कर्मनाशा. दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की रात पूर्व के मामले में एक नामजद शराब धंधेबाज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज अरविंद राम ग्राम इटाढी थाना सोनहन का निवासी बताया गया है. केश के आइओ संजय कुमार ने बताया कि पांच नवंबर 2024 को 18 लीटर शराब के साथ दो तस्कर पकड़े गये थे. पूछताछ में पुलिस को पता चला शराब की खेप दोनों तस्कर अरविंद राम को ही पहुंचते थे. लेकिन, उस समय अरविंद कुमार पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाया. उसी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. सोमवार की रात पुलिस को पता चला कि अरविंद कुमार घर पर है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को मेडिकल चेकअप के बाद संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >