जिगनी गांव में युवक पर हमला कर एक लाख रुपये छीने

रविवार देर शाम भभुआ प्रखंड क्षेत्र के जिगनी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया है.

लाठी से अचानक हमला करने से युवक के सिर में लगे 12 टांके भभुआ सदर. रविवार देर शाम भभुआ प्रखंड क्षेत्र के जिगनी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया है. घायल व्यक्ति का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर हमला व रुपये छीनने का आरोप लगाया है. घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी चंद्रमा सिंह का पुत्र सुनील सिंह बताया जाता है. सुनील सिंह ने बताया कि रविवार की शाम वह मनिहारी से लोहे का गेट बनवाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. घर के पास बाइक खड़ी कर जैसे ही वह पैदल घर की ओर बढ़ा, तभी गांव के ही गणेशी पांडेय के पुत्र छोटू पंडित ने पीछे से लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. घायल सुनील सिंह का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपित ने उसके पॉकेट में रखे एक लाख रुपये भी निकाल लिये. घटना के बाद घायल किसी तरह भभुआ थाना पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी जयप्रकाश पूर्वे द्वारा उसकी इंज्यूरी रिपोर्ट तैयार करायी गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल के सिर पर 10 से 12 टांके लगाये हैं. पीड़ित ने बताया कि वह मामले को लेकर भभुआ थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >