करेंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, हायर सेंटर रेफर

शादी के 14 दिन बाद ही दर्दनाक हादसे से परिवार में मचा कोहराम

शादी के 14 दिन बाद ही दर्दनाक हादसे से परिवार में मचा कोहराम मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के भभुआ रोड स्थित केनरा बैंक के समीप सोमवार को बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया. घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौघढ़ बुच्चा गांव निवासी सुदर्शन बिंद के पुत्र सुनील कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को उक्त स्थान पर वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला. उसे देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार की शादी महज 14 दिन पहले ही हुई थी. वह दो दिन पहले आधार कार्ड लेकर घर से बाहर काम करने जाने की बात कहकर निकला था. इसी दौरान सोमवार को उसके करेंट की चपेट में आने की सूचना परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि युवक इलेक्ट्रिक बर्न से गंभीर रूप से झुलस गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >