युवक ने लौटाया पांच लाख के जेवरात से भरा बैग, महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सड़क किनारे मिला था लावारिस बैग, बिना लालच के थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपा

#ऑटो से जाने के दौरान महिला का गिर गया था गहना से भरा बैग सड़क किनारे मिला था लावारिस बैग, बिना लालच के थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपा मोहनिया शहर. कहते हैं कि ईमानदारी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है. आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी लालच में आ जाते हैं, ऐसे दौर में मोहनिया के एक युवक ने अपनी सच्चाई व मानवता से समाज के सामने मिसाल पेश की है. देवकली गांव निवासी संदीप कुमार को सड़क किनारे लावारिस हालत में करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी से भरा बैग मिला था. उसे उसने बिना किसी लालच के थाने ले जाकर सौंप दिया. युवक के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, उसरी गांव निवासी संगीता देवी अपने मायके से ऑटो के जरिये ससुराल लौट रही थीं. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आरकेटी होटल के समीप उनका बैग रास्ते में गिर गया. बैग में सोने-चांदी के कीमती जेवरात व कुछ नकदी रखे थे. बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला काफी परेशान हो गयी और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला. इधर, कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे संदीप कुमार की नजर सड़क किनारे पड़े बैग पर पड़ी. उसने बैग उठाकर देखा तो उसमें कीमती सामान रखा था. बिना देर किये संदीप सीधे मोहनिया थाना पहुंचे और बैग पुलिस के हवाले कर दिया. उधर, महिला ने भी बैग गुम होने की सूचना देते हुए थाने में आवेदन दिया था. पुलिस ने जांच-पड़ताल व पहचान सुनिश्चित करने के बाद महिला को थाने बुलाकर बैग सुपुर्द कर दिया. अपना सामान वापस मिलने पर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आयी. उन्होंने संदीप कुमार व मोहनिया पुलिस का आभार जताया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला का बैग रास्ते में गिर गया था, जिसे एक ईमानदार युवक द्वारा थाने में जमा कराया गया. सत्यापन के बाद सभी सामान महिला को सौंप दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >