सड़क दुर्घटना में घायल युवक की वाराणसी ले जाने के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

अवखरा इंटर कॉलेज के समीप युवक मिला था घायल, नहीं हो सकी पहचान भभुआ सदर. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. मृत युवक की शनिवार दोपहर बाद तक पहचान नहीं हो सकी है. इसके चलते पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया है. इधर, अज्ञात युवक के संबंध में चैनपुर थाने के एएसआइ अशोक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे सूचना मिली कि एक अवखरा स्थित किसान इंटर कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुआ एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर आयी. यहां चोट अधिक लगने और युवक के अचेत होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. रात में ही युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, लेकिन बेहतर स्थिति नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल से भी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन दीनदयाल उपाध्याय नगर के समीप युवक ने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >