नीरा उतारने में ताड़ के पेड़ से गिरा युवक, हालत गंभीर

चैनपुर गांव के बधार में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर नीरा उतारने के दौरान एक युवक पेड़ से नीचे आ गिरा

भभुआ सदर. सोमवार सुबह चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के बधार में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर नीरा उतारने के दौरान एक युवक पेड़ से नीचे आ गिरा और उसे इस हादसे में गंभीर चोट लगी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. उसे परिजन आनन फानन में इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद घायल को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सदर अस्पताल में भी उसकी चिंताजनक स्थिति देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायल चैनपुर गांव निवासी छोटू पासी का 38 वर्षीय पुत्र संजय कुमार पासी बताया जाता है. बताया गया कि संजय कुमार सोमवार की सुबह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर नीरा उतर रहा था. इसी दौरान वह अचानक ताड़ के पेड़ पर अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर पड़ा. आसपास के लोग उसे चैनपुर का सरकारी अस्पताल ले गये और इस हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी. फिलहाल उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, परिजन उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >