चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मडैचा से वाहन जांच के क्रम में एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया

रामपुर. करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मडैचा से वाहन जांच के क्रम में एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जिसे शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया वाहन जांच के क्रम में आमांव की ओर से बाइक आ रही थी, जिसे रोक गया और कागजात की मांग की गयी तो बाइक पर सवार चालक आनाकानी करने लगा. इसके बाद सख्ती से पूछताछ के दौरान चोरी की बाइक बताया गया. चोरी की बाइक के साथ धराया बाइक चोर रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया गांव निवासी स्वर्गीय भोला बिंद का पुत्र गया बिंद बताया जाता है. साथ ही वाहन नंबर एचए10 एसीएचएचएल 60381 का सत्यापन करने के उपरांत चोरी की बाइक को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >