घर से नाराज होकर भागा नौवीं का छात्र, बक्सर से बरामद

थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव से घर से नाराज होकर बिना बताये निकला नौवीं का छात्र कुछ ही घंटों में स्थानीय पुलिस ने बक्सर जिले से बरामद कर लिया.

रामगढ़. थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव से घर से नाराज होकर बिना बताये निकला नौवीं का छात्र कुछ ही घंटों में स्थानीय पुलिस ने बक्सर जिले से बरामद कर लिया. छात्र की पहचान सन्नी गुप्ता (15 वर्ष) पिता रणजीत गुप्ता के रूप में हुई है. घर से नाराज होकर निकले छात्र को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी थी. जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर नाराज होकर सन्नी घर से बिना बताये निकल गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और तकनीकी सहायता व स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गयी. पुलिस की तत्परता से महज तीन से चार घंटों के भीतर छात्र को बक्सर जिला से सकुशल बरामद कर लिया गया. बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस प्रशासन के त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >