देवर्जी गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल

लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी

लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी भभुआ सदर. शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के देवर्जी गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मारपीट के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, देवर्जी गांव निवासी वीरेंद्र शाह की जमीन में लगे बांस को लेकर उनके पट्टीदारों से पहले से विवाद चल रहा था. आरोप है कि शनिवार सुबह पट्टीदार नंदू शाह अपने बेटों प्रदीप, अशोक व बिंदु के साथ उक्त जमीन में लगे बांस को काट रहे थे. इसी दौरान वीरेंद्र शाह पक्ष के लोग विरोध करने पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. घायलों के अनुसार, विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों के सिर फट गये और वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में वीरेंद्र शाह, उनकी पत्नी जियारी देवी व पुत्री ज्योति, आंचल व रोशन घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद होता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >