अहिरांव विद्यालय के दो मंजिले भवन में बच्चों व शिक्षकों के जाने पर लगी रोक

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरांव के भवन में शिक्षण कार्य नहीं कराने को ले विकास कुमार डीएन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राशि व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है

रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरांव के भवन में शिक्षण कार्य नहीं कराने को ले विकास कुमार डीएन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राशि व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है. पत्र के माध्यम से बताया है कि विगत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरांव के भवन का सहायक अभियंता शशिकांत प्रसाद व कनीय अभियंता पवन कुमार बिहार शिक्षा परियोजना कैमूर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है. जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त विद्यालय के दो मंजिला भवन के पास अवस्थित पेड़ को हिलाने से सीढ़ी के प्रथम तल की दीवार भी हिल रहा है. इस कारण कभी भी कोई दुर्घटना घटित होने की प्रबल संभावना प्रतीत होती है. इसके आलोक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरांव के उक्त दो मंजिला भवन में सभी प्रकार के शिक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है. साथ ही निर्देश दिया जाता है कि उक्त दो मंजिला भवन में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिबंधित किया जाये. भवन निर्माण विभाग को जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु सुनिश्चित की जायेगी. गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विगत 24 जून को जैसे ही विद्यालय खुला, बच्चे विद्यालय गये तो क्लास में देखा कि भवन हिल रहा है. आनन-फानन में बच्चों ने शोर गुल किया कि भवन हिल रहा है. बच्चों का शोर गुल सुन एचएम, शिक्षक व ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. ग्रामीणों ने एचएम से बताया कि यह भवन अभी ही नहीं तीन चार रोज से हिल रहा है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंच छात्रों को भवन से दूर रखने की बात कही थी. इसके आलोक में विद्यालय के भवन का सहायक अभियंता व कनीय अभियंता बिहार शिक्षा परियोजना कैमूर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है, जो सही पाया गया. विभाग द्वारा भवन निर्माण विभाग को अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. ..स्कूल भवन में शिक्षण कार्य को डीपीओ ने तत्काल प्रभाव से किया प्रतिबंधित जांच में स्कूल भवन के हिलने का मामला पाया गया सही

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >