हाटा बाजार से 32 वर्षीय युवक लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के हाटा बाजार से 32 वर्षीय युवक के गायब होने का मामला सामने आया है

16 जनवरी से घर से लापता है युवक, परिजन परेशान चैनपुर. थाना क्षेत्र के हाटा बाजार से 32 वर्षीय युवक के गायब होने का मामला सामने आया है. लापता युवक की पहचान हाटा बाजार निवासी कौशल श्रीवास्तव के रूप में की गयी है. इस संबंध में उनके छोटे भाई छोटू श्रीवास्तव द्वारा चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आवेदन में छोटू श्रीवास्तव ने बताया है कि उनका घर हाटा बाजार स्थित शांति नगर वार्ड छह में है. उनके बड़े भाई कौशल श्रीवास्तव बीते 16 जनवरी को बिना किसी को बताये घर से निकल गये थे, लेकिन इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बावजूद जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तब मजबूरन चैनपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी गयी. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कौशल श्रीवास्तव पूर्व में शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुके थे और कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर घर आये थे. ऐसे में उनके अचानक गायब हो जाने से परिजन काफी चिंतित हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गयी है. पुलिस युवक की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >