अब अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा राशन

जनवितरण में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने की पहल जुलाई से पीओएस के जरिये मिलेगा अनाज-केरोसिन जिले में हैं कुल 1 लाख 68 हजार 808 राशन कार्डधारी भभुआ नगर : गरीबों को सस्ते दर पर मिलनेवाले अनाज का वितरण अब पीओएस यानी पाॅइंट ऑफ मशीन के जरिये किया जायेगा. इस व्यवस्था से जनवितरण में व्याप्त […]

जनवितरण में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने की पहल

जुलाई से पीओएस के जरिये मिलेगा अनाज-केरोसिन
जिले में हैं कुल 1 लाख 68 हजार 808 राशन कार्डधारी
भभुआ नगर : गरीबों को सस्ते दर पर मिलनेवाले अनाज का वितरण अब पीओएस यानी पाॅइंट ऑफ मशीन के जरिये किया जायेगा. इस व्यवस्था से जनवितरण में व्याप्त अनियमितता व भ्रष्टाचार का खात्मा हो जायेगा. इस व्यवस्था में विभाग द्वारा जो मशीन उपलब्ध करायी जायेगी वह मशीन लाभुक के आधार कार्ड से लिंक रहेगी, जिस लाभुक द्वारा आधार कार्ड व बैंक खाता का नंबर दिया गया होगा. उसी लाभुक को खाद्यान्न का लाभ मिलेगा. जुलाई से यह व्यवस्था प्रारंभ हो जायेगी.
सस्ते दर पर अनाज का लाभ ले रहे वैसे लाभुक जिन्होंने अभी तक अपना आधार कार्ड व बैंक खाता जमा नहीं किया है, वैसे लाभुकों को जुलाई से राशन नहीं मिलेगा. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी लाभुकों का राशन कार्ड जून तक आधार कार्ड व बैंक खाता से जोड़ देना है. अन्यथा, वैसे लाभुक खाद्यान्न के लाभ से वंचित रह जायेंगे.
भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : पीओएस मशीन एक व्यवस्था है, जो जनवितरण में व्याप्त अनियमितता व कालाबाजारी की प्रथा पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सक्षम होगी. फिंगर प्रिंट आधारित इस मशीन में लाभार्थियों द्वारा अंगूठा लगाने पर ही राशन का लाभ मिलेगा. वहीं, लाभुक द्वारा राशन का उठाव करते ही उसकी ऑनलाइन रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो जायेगा. वहीं, अंगूठा का मैचिंग नहीं होने पर राशन के लाभ से वंचित भी होना पड़ सकता है.
इंटरनेट के जरिये काम करेगी मशीन
फिंगर प्रिंट आधारित यह मशीन इंटरनेट के जरिये काम करेगी. पीओएस मशीन में राशन के लाभुकों द्वारा मशीन में अंगूठा लगाने व राशन कार्ड का नंबर अंकित करने पर परिवार के सभी सदस्यों का सारा डाटा प्वांइट के ऑफ सेल में दिखने लगेगा.
जून के अंत तक करना है आधार सिडिंग : जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को राशन के लिए अब परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 1 लाख 68 हजार 808 राशन कार्ड जारी किये गये हैं, जिनमें 10 लाख 27 हजार 667 लोगों को लाभ मिलता है. पहले चरण में 1 लाख 68 हजार 808 राशन कार्ड में 98 हजार 763 कार्डों को आधार से जोड़ने का काम पूरा हो चुका है. वहीं, 10 लाख 27 हजार 667 लाभुकों में से अब तक लगभग 4 लाख लोगों का ही आधार कार्ड विभाग को प्राप्त हुआ है. राशन कार्डधारियों और लाभुकों के आधार सिडिंग का काम जून के अंत तक किये जाने का निर्देश जारी किया गया है. जिन लाभूकों का आधार सिडिंग नहीं हो पायेगा उन्हें जुलाई से राशन-केरोसिन नहीं मिलेगा. विभाग ने सभी लाभुकों को अपना आधार कार्ड यथा शीध्र अपने जन वितरण विक्रेता के पास जमा करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >