दो मई से ली जायेगी एमए की मौखिक परीक्षा

एसवीपी कॉलेज ने जारी किया शिड‍्यूल भभुआ नगर : शहर के एसवीपी कॉलेज में एमए थर्ड और फोर्थ समेस्टर की मौखिक परीक्षा का शिड‍्यूल जारी कर दिया गया है. एमए फोर्थ समेस्टर की परीक्षा दो मई से शुरू होगी. पेपर तेरह और चौदह की परीक्षा दो मई, पेपर पंद्रह और 16 की परीक्षा तीन मई […]

एसवीपी कॉलेज ने जारी किया शिड‍्यूल

भभुआ नगर : शहर के एसवीपी कॉलेज में एमए थर्ड और फोर्थ समेस्टर की मौखिक परीक्षा का शिड‍्यूल जारी कर दिया गया है. एमए फोर्थ समेस्टर की परीक्षा दो मई से शुरू होगी. पेपर तेरह और चौदह की परीक्षा दो मई, पेपर पंद्रह और 16 की परीक्षा तीन मई और पांच मई को वाइवा और असाइनमेंट की परीक्षा होगी.
वहीं एमए थर्ड समेस्टर की परीक्षा छह मई से शुरू होगी, जिसमें पेपर नौ और दस की परीक्षा होगी. वहीं आठ मई को पेपर 11 व 12 तथा नौ मई को वाइवा असाइनमेंट होगा. प्रिंसिपल एसएन लाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा.
पंजीयन पत्र का वितरण शुरू: कॉलेज में बीए/बीएससी पार्ट वन सत्र 2016-17 का पंजीयन पत्र वितरण शुरू हो गया है. छात्र अपना पहचानपत्र दिखा कर कॉलेज काउंटर से पंजीयन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. प्रधान लिपिक भोला सिंह ने बताया कि परीक्षा और पंजीयन से संबंधित विस्तृत सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है, ताकि छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो.
बेघरों के लिए बन रहा सराय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >