रोजाना चार, पांच अगलगी की घटनाएं होने से फायर ब्रिगेड के वाहन पूरे दिन दौड़ते रहते हैं. ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. एक की लापरवाही की सजा कई किसानों को भुगतनी पड़ रही है. किसान खेतों में मेनहत करके फसल को खलिहान तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन खेतों में खड़ी फसल व खलिहान में हो रही अगलगी की घटनाओं से इनकी कमर टूट रही है. इसका कोई विकल्प या समाधान नहीं निकल पा रहा है. किसान भी गेहूं के डंठल में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. फायर ब्रिगेड के 12 दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक भभुआ अनुमंडल में लगभग 12 तो मोहनिया अनुमंडल में 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. कई ऐसी घटनाएं भी हुई हैं, जिनकी रिपोर्टिंग नहीं हुई है. अगलगी की घटनाओं में कई जगहों पर गरीबों के आशियाने भी जल चुके हैं.
चिंता: तेज हवाओं के बीच गेहूं के डंठल में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे किसान, अगलगी पर काबू पाने में हाफ रहा विभाग
भभुआ नगर: खेतों में जलाये जा रहे गेहूं के डंठल की चिनगारी से कैमूर जल रहा है. जिले में एक से 12 अप्रैल के बीच अगलगी की लगभग तीन दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. अधिकतर अगलगी की घटनाओं की वजह किसानों द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई के बाद डंठल में लगायी गयी […]

भभुआ नगर: खेतों में जलाये जा रहे गेहूं के डंठल की चिनगारी से कैमूर जल रहा है. जिले में एक से 12 अप्रैल के बीच अगलगी की लगभग तीन दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. अधिकतर अगलगी की घटनाओं की वजह किसानों द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई के बाद डंठल में लगायी गयी आग बनी है. जबकि, कुछ जगहों पर बिजली का शॉट सर्किट से आग लगने का कारण बना है. अगलगी की घटनाओं में अब तक जिले में लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों के लाखों रुपये से अधिक की फसल जल कर राख हो चुकी है.
होमगार्ड की हड़ताल से विभाग की बढ़ी परेशानी: भभुआ व मोहनिया अनुमंडल में फायर ब्रिगेड का ऑफिस है. लेकिन, अगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी उठानेवाले अग्निशमन विभाग पदाधिकारी व स्टॉफ बेजार है. होमगार्डो के सहारे चल रहा अग्निशमन विभाग उनकी हड़ताल के चलते और भी ज्यादा प्रभावित है. जिले में अग्निशमन पदाधिकारी का पद कई वर्षों से रिक्त है. ऐसे में उपलब्ध भभुआ अनुमंडल में छोटे-बड़े कुल पांच वाहनों के उपलब्ध होने के बावजूद मात्र एक चालक के सहारे विभाग अगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है. जिला मुख्यालय भभुआ के पुलिस लाइन में स्थित अग्निशमन विभाग के पास 300 लीटर क्षमता के तीन छोटे दमकल, अधौरा थाना क्षेत्र, बेलांव व भभुआ थाना क्षेत्र के लिए 500 लीटर क्षमता की दो बड़े दमकल भी उपलब्ध हैं. लेकिन, चालक मात्र एक ही उपलब्ध हैं. विभाग के पास अग्निशमन पदाधिकारी का प्रभार देख रहे पदाधिकारी सहित कुल छह विभागीय कर्मी उपलब्ध है. 10 होमगार्डों के सहारे विभाग का काम चल रहा था. लेकिन, होमगार्डों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.