मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण रोस्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नगर पंचायत चुनाव के पार्षद पदों के लिए आयोग ने चिह्न भी जारी कर दिया है. संभावित उम्मीदवार अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में लगे हैं. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर चल रही है. अनुमंडल प्रशासन ने कोषांग का गठन कर दिया है.
नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार तैयार की जायेगी सूची : नगर पंचायत चुनाव को लेकर आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्याशी के नाम वापस के तुरंत बाद नगरपालिका के वार्ड पार्षद के लिए लड़नेवाले वार्ड पार्षदों की सूची पपत्र देवनागरी लिपि के प्रथम अक्षर के वर्णनुसार में तैयार किये जायेंगे. निर्वाची पदाधिकारी निर्धारित निर्वाचन प्रतीकों में से प्रपत्र में अंकित अभ्यर्थियों के नाम के क्रमांक के अनुसार चुनाव चिन्ह का आवंटन करेंगे.
