योगदान नहीं देने पर बंद होगा शिक्षकों का अनुदान

प्रधान सचिव और बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया आदेश मैट्रिक व इंटर कॉपियों का मूल्यांकन ठप भभुआ नगर : मैट्रिक व इंटर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों के जबरदस्त विरोध की वजह से गति नहीं पकड़ पा रहा है. शहर में बने दो मूल्यांकन केंद्रों पर भी मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह ठप है. […]

प्रधान सचिव और बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

मैट्रिक व इंटर कॉपियों का मूल्यांकन ठप

भभुआ नगर : मैट्रिक व इंटर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों के जबरदस्त विरोध की वजह से गति नहीं पकड़ पा रहा है. शहर में बने दो मूल्यांकन केंद्रों पर भी मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह ठप है.

वहीं एसवीपी कॉलेज में इंटर कॉपियों का मूल्यांकन भी सभी परीक्षकों के योगदान नहीं करने से गति नहीं पकड़ पा रहा है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य में योगदान देने की बात कही है. वहीं मान्यता प्राप्त वित्तरहित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षक जो मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त किये गये हैं, अगर वे यथाशीघ्र मूल्यांकन में योगदान नहीं करते तो उनको राज्य सरकार से प्राप्त होनेवाले अनुदान नहीं मिलेगा. इस आशय का पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राप्त हो चुका है.

मूल्यांकन में बाधा डालनेवालों पर होगी कारवाई : शहर में इंटर और मैट्रिक कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जायेगी. साथ ही मूल्यांकन कार्य में बाधा उत्पन्न करनेवाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जायेगी. मूल्यांकन केंद्रों पर धारा 144 लागू की जा चुकी है. केंद्र के बाहर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है.

क्या कहते हैं अधिकारी

मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जायेगी. मूल्यांकन कार्य में बाधा डालनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

रामराज प्रसाद, डीइओ कैमूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >