सड़कों पर दिन भर जलती रहीं लाइटें

आटोमेटिक स्विच नहीं होने से हो रही समस्या भभुआ शहर : आटोमेटिक स्विच नहीं होने से शहर की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रविवार को दिन भर जलती रहीं. इसके अलावे शहर की सफाई भी नप प्रशासन द्वारा नहीं करायी गयी. न ही शहर में कूड़े का उठाव किया गया. गौरतलब है कि शहर की […]

आटोमेटिक स्विच नहीं होने से हो रही समस्या

भभुआ शहर : आटोमेटिक स्विच नहीं होने से शहर की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रविवार को दिन भर जलती रहीं. इसके अलावे शहर की सफाई भी नप प्रशासन द्वारा नहीं करायी गयी. न ही शहर में कूड़े का उठाव किया गया. गौरतलब है कि शहर की मुख्य सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट को नगर पर्षद के कर्मचारी द्वारा बुझाने की व्यवस्था है. पूरी रात स्ट्रीट लाइट जलने के बाद सुबह होते ही कर्मचारी पूरे शहर में लगी स्ट्रीट लाइट को बंद करते हैं. लेकिन, रविवार को नजारा कुछ और ही देखने को मिला.
स्ट्रीट लाइट बुझानेवाले कर्मचारी रविवार होने की वजह से बंद नहीं पाये. नगर पर्षद के अधिकारियों को दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट की सुध नहीं रही. इसके अलावे शहर के सफाई की हालत भी खराब रही. पूरे दिन न तो शहर की सफाई हुई और न ही कूड़े का उठाव किया गया. आवासीय मुहल्लों की भी कमोवेश वही स्थिति देखने को मिली. शहर के कुछ जगह ऐसे हैं जहां नियमित सफाई नहीं होने से सड़क पर चलना मुश्किल होता है. लेकिन सफाई के प्रति बेपरवाह नप रविवार को सफाई कर्मचारियों की छुट्टी का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी.
53 बोतल विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >