हादसे में बाइक सवार घायल, वाराणसी रेफर

भभुआ शहर : भभुआ- मोहनिया सड़क पर एक युवक बाइक अनियंत्रित हो जाने की वजह से गिर कर घायल हो गया. अर्ध बेहोशी की हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया. जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव का […]

भभुआ शहर : भभुआ- मोहनिया सड़क पर एक युवक बाइक अनियंत्रित हो जाने की वजह से गिर कर घायल हो गया. अर्ध बेहोशी की हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया. जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव का दिनेश कुमार बाइक अनियंत्रित होने की वजह से गिर पड़ा. बाइक से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आ गयी और वह अर्ध बेहोशी की हालत में हो गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों के प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >