मोहनिया (शहर) : नगर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित 10 दिवसीय श्री लक्ष्मी महायज्ञ भंडारा के साथ संपन्न हो गया. रविवार को यज्ञ के अंतिम दिन नगर व ग्रामीण इलाकों के महिला-पुरुषों ने हवनकुंड की परिक्रमा की. यज्ञ स्थल पर प्रकांड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. अयोध्या से आये महाराज
रामरासिक बाबा के सानिध्य में हजारों श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. इस दौरान आचार्य सत्येंद्र दूबे के प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी. यज्ञ कुंड की परिक्रमा के दौरान कई ऐसे श्रद्धालु भी मिले जो मन्नतों को पूरा करने के लिए यज्ञ कुंड की पूरे दिन परिक्रमा करते रहे. रविवार की शाम भंडार का आयोजन किया गया. भक्त ने प्रसाद ग्रहण किया. गौरतलब है कि 17 मार्च से शुरू श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 26 मार्च तक चला. यह यज्ञ प्रत्येक वर्ष महावीर मंदिर के प्रांगण में किया जाता है.
