भभुआ शहर : एनडीए प्रत्याशी की जीत पक्की करने को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद मंगल पांडेय गुरुवार को कैमूर पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने रामपुर, भभुआ नगर व भभुआ ग्रामीण के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने नौ मार्च को विधान परिषद के चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा व एनडीए की लहर चल है.
कई प्रदेशों में एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन किया है. निकाय और विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज की गयी है. गया स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव में सभी एनडीए के कार्यकर्ता ग्रामस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएं. मौके पर जिलाध्यक्ष जीतेंद्र पांडेय, चंद्रभान सिंह, प्रमोद कुमार यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, शिवशंकर तिवारी, अवधेश मिश्रा आदि थे.
