घर में घुस कर मां-बेटी से मारपीट, थाने में आवेदन

महिला ने बच्चों के साथ नगर थाने पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार भभुआ सदर : शनिवार को पड़ोसियों द्वारा घर में घुस कर एक महिला वर उसकी जवान बेटी के साथ मारपीट की गयी. पिटाई से जख्मी महिला वार्ड संख्या 14 की आयशु खातून ने नगर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उसके […]

महिला ने बच्चों के साथ नगर थाने पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार

भभुआ सदर : शनिवार को पड़ोसियों द्वारा घर में घुस कर एक महिला वर उसकी जवान बेटी के साथ मारपीट की गयी. पिटाई से जख्मी महिला वार्ड संख्या 14 की आयशु खातून ने नगर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी बाचा लाल, श्रीराम लाल, किसान सहित इनके चार बेटे द्वारा अक्सर गाली गलौज व मारपीट की जाती है. आरोप है कि शनिवार को भी उसकी बेटी अफसाना खातून से मारपीट की गयी व बचाने के क्रम में उसे भी पीटा गया. महिला का कहना है कि गरीबी की वजह से अक्सर उसके पड़ोसी उससे मारपीट करते हैं. पुलिस ने महिला को आवेदन ले लिया व कार्रवाई का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >