ट्रैक्टर के मालिकाने को लेकर पिता व भाई को पीटा

थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी मोहनिया शहर : स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटका कटरा गांव में ट्रेक्टर के पैसे के विवाद में एक युवक ने अपने पिता एवं व भाई को पीट दिया. उनका इलाज मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी […]

थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी

मोहनिया शहर : स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटका कटरा गांव में ट्रेक्टर के पैसे के विवाद में एक युवक ने अपने पिता एवं व भाई को पीट दिया. उनका इलाज मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार छोटका कटरा निवासी मिथलेश कुमार ने ट्रैक्टर का पैसा लौटाने के सवाल पर अपने पिता चंद्रशेखर यादव व छोटे भाई अजीत कुमार को पीट कर लहूलुहान कर दिया.
उनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. पता चला है कि मिथलेश अपने पिता व भाई से अलग रहता है. बताया जाता है कि मिथलेश व अजीत के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो गया था लेकिन ट्रैक्टर को लेकर विवाद था. ट्रैक्टर के मालिकाने को लेकर ही विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. मारपीट को लेकर चंद्रशेखर सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >