गबन के आरोपित िशक्षक ने दी आत्मदाह करने की धमकी

भभुआ शहर : एमडीएम की राशि गबन के मामले में निलंबित शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर एक मई मजदूर दिवस के दिन पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही है. उसने आवेदन में कहा है कि गबन के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2016 को […]

भभुआ शहर : एमडीएम की राशि गबन के मामले में निलंबित शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर एक मई मजदूर दिवस के दिन पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही है. उसने आवेदन में कहा है कि गबन के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2016 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था. 20 जनवरी 2016 से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसके चलते उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बच्चों की पढ़ाई पैसे आभाव में छूट गयी है. वे मजदूरी करने को विवश हैं.

14 रिक्त पदों को भरने के लिए मतदान 28 को
भभुआ जिले में पंचायत उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा है. जिले के तीन प्रखंडों में रिक्त पड़े वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंच के पदों के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा. कुदरा प्रखंड में वार्ड सदस्य के एक पद व पंच के दो पदों, भभुआ प्रखंड में पंच के चार पदों व चैनपुर में वार्ड सदस्य के दो व ग्राम कचहरी पंच के लिए पांच रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >