पटना मोड़ के पास अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

मोहनिया नगर : थाना क्षेत्र के एनएच-टू पर पटना मोड़ के पास शुक्रवार को मोहनिया एसडीएम, डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में सड़क पर खड़े ट्रकों के टायरों से हवा निकाले गये. गौरतलब है कि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पटना मोड़ के समीप एनएच-टू पर […]

मोहनिया नगर : थाना क्षेत्र के एनएच-टू पर पटना मोड़ के पास शुक्रवार को मोहनिया एसडीएम, डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में सड़क पर खड़े ट्रकों के टायरों से हवा निकाले गये. गौरतलब है कि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पटना मोड़ के समीप एनएच-टू पर ही ट्रकों के खड़े होने से जाम व दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारी आते हैं, तो कुछ समय के लिए सड़क खाली होती है,

फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. एनएचएआइ के द्वारा एनएच-टू के समीप बने लाइन होटलों व ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. बावजूद किसी को डर नहीं है.

आरोपितों की हाेगी गिरफ्तारी: जितने भी ट्रांसपोर्टरों व होटलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. उन्हें नोटिस के बाद भी गाड़ियों को हटवाने का समय दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >