भभुआ सदर : एक फरवरी को आम बजट पेश होनेवाला है. आम लोगों में यह उम्मीद है कि उन्हें राहत मिलेगी. नोटबंदी के सर्जिकल स्ट्राइक से आमलोगों के साथ-साथ व्यापारियों, दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी है. हर कोई आस लगाये हुए है कि अबकी बार उनके अच्छे दिन आयेंगे.
पिछले वर्ष पेश किये गये बजट से आमलोगों को केवल निराशा ही हाथ लगी थी.
इस बार लाेग उम्मीद लगाये बैठे हैं. जिले के लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार ने जनता को भरोसा दिया था कि सरकार उनके लिए अच्छे दिन लेकर आयेगी. सरकार के तीन साल पूरे होनेवाले हैं, लेकिन एक सब्जी को छोड़ दें, तो महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है.
