भभुआ शहर : समाहरणालय सभागार में समाज से कुष्ठ रोग मिटाने के लिए संकल्प सभा की गयी. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठ मिटाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने बताया कि आज ही के दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था.
बापू ने हमेशा कुष्ठ रोगियों की सेवा की थी. श्री सिंह ने बताया कि कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं है. इसका इलाज किया जा सकता है. कुष्ठ रोग की कीटाणु से होता है. कुष्ठ के मरीज नियमित तौर पर दवा खाएं. मौके पर सिविल सार्जन केवीपी सिंह, वरीय उपसमाहर्ता केके उपाध्याय, डीआरडीए डायरेक्टर रवींद्र कुमार, मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत आदि थे.
