एमपी कॉलेज में भी होंगी कई प्रतियोगिताएं
मोहनिया शहर : अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शिवकुमार राउत झंडोतोलन करेंगे. गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई बुधवार को की गयी, जबकि इस बार पहले के समय को बदल कर नये समय पर झंडाेत्तोलन किया जायेगा. सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय से शुरू होगा. एमपी काॅलेज में स्वच्छता पर निबंध, नशामुक्ति पर स्लोगन व बाल पेंटिंग प्रतियोगिता करायी जायेगी. साथ ही बालक व बालिका की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी. इसके अलावा प्रशासन व पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच होगा.
एसडीओ ने बताया कि पहले एक परंपरा थी कि प्रखंड से झंडा फहराने का काम शुरू होता था, लेकिन इस बार अनुमंडल कार्यालय से झंडाेत्तोलन शुरू होगा. मोहनिया के एमपी काॅलेज में एक बजे से निबंध व स्लोगन सहित दौड़ प्रतियोगिता होगी. इसके अलावा बालक व बालिका की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी. सभी प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा.
