सदर अस्पताल के शौचालय से मिला नवजात का शव

अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर की जा रही जांच भभुआ नगर : मंगलवार को सदर अस्पताल के शौचालय से एक शिशु का शव बरामद किया गया. शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर प्रसव करवाने के लिए आयी एक महिला जब अस्पताल के शौचालय में गयी, तो उसने […]

अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर की जा रही जांच
भभुआ नगर : मंगलवार को सदर अस्पताल के शौचालय से एक शिशु का शव बरामद किया गया. शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर प्रसव करवाने के लिए आयी एक महिला जब अस्पताल के शौचालय में गयी, तो उसने एक कपड़े में लिपटा हुआ एक शिशु का शव देखा और इसकी सूचना उसने अस्पताल प्रबंधन को दी. घटना की सूचना पर अस्पताल के मैनेजर गिरीश चंद्र झा मौके पर पहुंचे और शिशु के शव को लेबर रूम में ले गये.
अस्पताल मैनेजर ने अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों भी इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ की. शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >