प्रखंड कार्यालय परिसर के निकट से लावारिस नवजात बरामद

चैनपुर : स्थानीय थाने से चार सौ मीटर पूरब प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित महावीर मंदिर के निकट एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में बरामद की गयी. माना जाता है कि इस बच्ची को सोमवार की रात यहां फेंका गया था. बताया जाता है कि सोमवार की रात ही बच्ची का जन्म हुआ होगा. पूरी रात […]

चैनपुर : स्थानीय थाने से चार सौ मीटर पूरब प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित महावीर मंदिर के निकट एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में बरामद की गयी. माना जाता है कि इस बच्ची को सोमवार की रात यहां फेंका गया था. बताया जाता है कि सोमवार की रात ही बच्ची का जन्म हुआ होगा. पूरी रात बच्ची ठंड में पड़ी रही जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि मंगलवार की सुबह लोगों ने उक्त बच्ची को मंदिर के पास कपड़े में लिपटी हालत में देखा और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय कुमार ने उक्त बच्ची को चैनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया. नवजात का पूरा शरीर काला पड़ चुका था और वह ठंड से कांप रही थी. उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >