देश सेवा का लिया संकल्प

रामगढ़ पंचायत भवन में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती रामगढ़ : स्थानीय रामगढ़ पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इसमें युवा नेतृत्व व समुदाय विकास से संबंधित प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में बरौड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया दयाशंकर […]

रामगढ़ पंचायत भवन में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
रामगढ़ : स्थानीय रामगढ़ पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इसमें युवा नेतृत्व व समुदाय विकास से संबंधित प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में बरौड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया दयाशंकर तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआइआइटीएम के डायरेक्टर तेजू कुमार थे. पूर्व मुखिया ने कहा कि युवाओं को वैसे महान व्यक्ति के पदचिन्हों पर चल कर अपना भविष्य संवारना चाहिए. उन्होंने आधुनिक इतिहास में गौरवशाली किरदार की भूमिका अदा की है.
देश को आजाद करने में ऐसे विभूतियों को याद कर हम सभी लोग धन्य हो गये. बीआइआइटीएम के डायरेक्टर ने कहा कि नेता जी काफी तेज तरार व उच्च विचारवाले व्यक्ति थे. राज्य प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने देश की एकता अखंडता को कायम किया. उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर युवाओं को प्रेरित कर देश के प्रति जागरूक किया. मौके पर एनवाइके के रामप्रवेश तिवारी, लेखा सहायक चंद्रेश्वर पांडेय, मोनू गिरी, विनोद तिवारी, अमरजीत कुमार,नेहा कुमारी, रेहाना खातून, रेशमा कुमारी, सन्ना खातून, जितेंद्र सिंह, जगदानंद राठौर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >