एक साल बाद भी नये भवन में शिफ्ट नहीं हुआ कंट्रोल रूम

मामला बिजली विभाग का भभुआ शहर : एक साल पहले नया भवन बन जाने के बाद भी बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को उसमें शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. इससे चलते बिजली आपूर्ति व वहां कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी होती है. ज्ञात हो कि पुराना भवन जर्जर हो चुका है. गौरतलब है कि शहर […]

मामला बिजली विभाग का
भभुआ शहर : एक साल पहले नया भवन बन जाने के बाद भी बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को उसमें शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. इससे चलते बिजली आपूर्ति व वहां कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी होती है. ज्ञात हो कि पुराना भवन जर्जर हो चुका है. गौरतलब है कि शहर के प्रमंडल बिजली आपूर्ति कार्यालय के पास के फीडरों में बिजली सप्लाई करने के लिए नया भवन बनाया गया है. यहां से छह फीडर में बिजली सप्लाई होगी. शहर के तीन फीडरों के साथ भगवानपुर, चैनपुर व सारनपुर को बिजली दी जायेगी. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने कंट्रोल रूप में सिर्फ मशीनें लगायी जानी हैं. इसके लिए चार से पांच दिन बिजली सप्लाई बंद करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >