नाबालिगों के हाथों में इ-रिक्शे की कमान
भभुआ नगर : शहर में इ-रिक्शा की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है, इसके रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. कई ई-रिक्शे की कमान नाबालिगों के हाथों मे है. इससे आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. परिवहन विभाग इस पर नकेल कसने के लिए अभियान तो चलाता है, मगर रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में शिथिलता बरती जा रही है. प्रशासनिक अनदेखी के कारण शहर में आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं. बावजूद परिवहन विभाग के अिधकारी व पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे है.
