डीएम ने भी आवेदन की अनदेखी की

कुर्रा गांव जानेवाली मुख्य सड़क पर बहता है पानी, लोग परेशान मोहनिया शहर : कुर्रा गांव जानेवाली सड़क जर्जर हो गयी है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर कुर्रा गांव स्थित है. यह एनएच-2 के किनारे बसा है. प्रशासन व जनप्रतिनिधियों […]

कुर्रा गांव जानेवाली मुख्य सड़क पर बहता है पानी, लोग परेशान

मोहनिया शहर : कुर्रा गांव जानेवाली सड़क जर्जर हो गयी है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर कुर्रा गांव स्थित है. यह एनएच-2 के किनारे बसा है. प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आज तक यहां के ग्रामीणों को एक सड़क तक नसीब नहीं हुई. आज भी लोग जर्जर सड़क से आने-जाने को विवश हैं. ग्रामीण रविशंकर वर्मा, बलवंत सिंह आदि ने बताया कि सड़क के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी गयी. बावजूद सकारात्मक पहल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >