रामपुर से कुदरा प्रखंड को जोड़नेवाला पथ बदहाल

साइकिल से कोचिंग जाने में छात्रों को होती है परेशानी रामपुर : चौरासी आरडी से कुदरा प्रखंड के कझार तक दो प्रखंडों को जोड़नेवाला पथ बदहाल है. इस पथ पर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे वाहन के साथ ही पैदल आने जानेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि […]

साइकिल से कोचिंग जाने में छात्रों को होती है परेशानी

रामपुर : चौरासी आरडी से कुदरा प्रखंड के कझार तक दो प्रखंडों को जोड़नेवाला पथ बदहाल है. इस पथ पर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे वाहन के साथ ही पैदल आने जानेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि रामपुर प्रखंड से कुदरा प्रखंड को जोड़नेवाली इस सड़क से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं.
छोटे-बड़े वाहनों के गुजरने और रखरखाव नहीं होने से छोटे-बड़े गड्ढे उभर गये हैं. बारिश के दिनों में इन गड्ढो में पानी भर जाता है. यात्रियों ने बताया कि रामपुर प्रखंड के चौरासी आरडी से कुदरा जाने में पहले एक घंटा लगता था, लेकिन जब से इस मार्ग में सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे उभरे हैं. तब से वाहन से भी जाने में 1 घंटे से ज्यादा तक का समय लग जाता है. इस पथ का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत करोड़ों की लागत से छह वर्ष पूर्व किया गया था. सवारी वाहन तो धीमी रफ्तार से चल कर अपनी यात्रा पूरी कर ले रहे हैं, पैदल व साइकिल से चलनेवाले राहगीरों को बहुत मुश्किल होती है.
छह वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से विभाग ने बनाया था चौरासी आरडी-कझार पथ
क्या कहते हैं छात्र
छात्र मुकेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू कुमार आदि ने बताया कि अपने गांव से साइकिल से उक्त पथ से होकर रोहतास के चेनारी पठन-पाठन व कोचिंग करने के लिए जाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. घर से निकल कर चेनारी जाने में समय की बरबादी हो जाती है.
कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण विमलेश पांडेय, रघुराज तिवारी ने बताया कि इस सड़क पर भारी वाहनों का आवाजाही नहीं है, फिर भी सड़क में गड्ढे उभरने लगे हैं. इस पथ पर बस, ट्रैक्टर व छोटी-बड़ी सवारी गाड़ियां ही केवल इस पर चलती हैं, फिर भी इस सड़क के टूटते देर नहीं लगी. सूत्रों ने बताया कि संवेदक द्वारा पथ के निर्माण के समय गुणवत्तापूर्ण काम नहीं कराया गया. इसको लेकर सड़क निर्माण के समय लोगों ने ज्वाइंट इंजीनियर से शिकायत की थी, लेकिन फिर भी कोई पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से उक्त पथ की मरम्मत करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >