मानव शृंखला के रिहर्सल में नहीं दिखी जनभागीदारी

भभुआ शहर. 21 जनवरी को बनाये जाने वाले मानव शृंखला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिहर्सल कराया गया. इसमें शहर सहित अन्य इलाकों में भी स्कूली बच्चों सहित अन्य विभागीय कर्मचारी सड़क के किनारे खड़े होकर मानव शृंखला का रिहर्सल किया, लेकिन इसमें आमलोगों की भागीदारी नाममात्र रही. पूरे शहर में जो मानव शृंखला बनायी […]

भभुआ शहर. 21 जनवरी को बनाये जाने वाले मानव शृंखला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिहर्सल कराया गया. इसमें शहर सहित अन्य इलाकों में भी स्कूली बच्चों सहित अन्य विभागीय कर्मचारी सड़क के किनारे खड़े होकर मानव शृंखला का रिहर्सल किया, लेकिन इसमें आमलोगों की भागीदारी नाममात्र रही. पूरे शहर में जो मानव शृंखला बनायी गयी, उसमें छिटपुट जगहों पर ही आम लोग दिखे.
अन्य जगहों पर स्कूली बच्चे और विभागीय कर्मचारी ही दिखे. हालांकि, जिले की तरफ से मानव शृंखला को लेकर आम लोगों से जुड़ने की अपील की गयी और इसके लिए अभियान भी चलाये गये. वहीं, शिक्षा विभाग ने मानव शृंखला को लेकर सभी विद्यालयों में आदेश भी जारी किया. साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से भी लोगों को शामिल करने के लिए कहा गया. लेकिन, मानव शृंखला के रिहर्सल में आमलोगों की भागीदारी नहीं होना चिंताजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >